STF की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में सलाउद्दीन के हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

STF की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में सलाउद्दीन के हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में गुरुवार देर रात पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) ने संयुक्त कार्रवाई शुरु की। जिसके तहत एक बड़े अवैध हथियार रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। लखनऊ पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में  मलिहाबाद कस्बे में सलाउद्दीन उर्फ लाला के घर पर छापेमारी की गई। उस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, बारूद और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, लखनऊ के मलिहाबाद थाने से महज 500मीटर की दूरी पर स्थित सलाउद्दीन उर्फ लाला के घर पर पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापा मारा गया। मलिहाबाद, माल और रहीमाबाद थानों की पुलिस के साथ STF की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापेमारी में लगभग 300अवैध हथियार, सैकड़ों कारतूस, बारूद और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने सलाउद्दीन को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

इस मामले में एडीसीपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि छापेमारी के दौरान बरामद हथियारों का भंडारण मलिहाबाद कस्बे में किया जा रहा था। उन्होंने कहा ‘यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर आधारित थी और हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन हथियारों की सप्लाई कहां हो रही थी और क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है।’

एडीसीपी ने आगे बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सलाउद्दीन का नेटवर्क कितना व्यापक था। साथ ही, इन हथियारों का उपयोग किन गतिविधियों के लिए किया जाना था। इन घातक हथियार की मौजूदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि सलाउद्दीन का घर एक अवैध हथियार फैक्ट्री के रूप में काम कर रहा था।

कौन है सलाउद्दीन उर्फ लाला?
पुलिस सूत्रों की मानें तो सलाउद्दीन उर्फ लाला देसी हकीम के रूप में काम करता था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह इस पेशे की आड़ में वह अवैध हथियारों की तस्करी और वन्यजीवों की स्मगलिंग के नेटवर्क से जुड़ा था। शुरुआती जांच में पुलिस ने शक जताया कि सलाउद्दीन का यह नेटवर्क स्थानीय अपराधियों के साथ-साथ आतंकी संगठनों से भी संबंधित हो सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox