सति भाई साई दास सेवा दल ने किया तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सति भाई साई दास सेवा दल ने किया तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सति भाई साई दास सेवा दल नजफगढ़ के पूज्य गुरुदेव महन्त श्री सतीश दास जी महाराज और महन्त श्री रामसुखदास जी की प्रेरणा से नजफगढ़ में आज तीसरे रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया। इस पुनीत कार्य में हमारे परम पूज्य गुरुदेव महन्त श्री रामसुखदास जी महाराज ओर श्री रघुनाथ दास जी महाराज जी की ओर श्री शिवांश जी महाराज जी पधारें और सभी सेवादारो को आशीर्वाद दिया। आज सेवा दल ने कोविड-19 के तहत अपना अमुल्य सहयोग देने वाले पुलिसकर्मियों, समाजसेवियों व पत्रकारों को भी सम्मानित किया ताकि उनका मनोबल बना रहे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते रहें।

रक्त दान करते हुए व्यक्ति।


                                         यहां बता दें कि पिछले 50 दिन से सति भाई साई दास सेवा दल नजफगढ पूर्ण रूप से गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में लगा हुआ है और निरंतर इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि इस आपदा के समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों का पेट भरा जाए और उन्हें भूखा ना सोने दिया जाए। लॉकडाउन में स्वास्थ्य सेवा पर कोरोना वायरस का असर न हो और लोगों को दवाओं से लेकर रक्त तक किसी भी चीज की कमी न हो इसे लेकर भी सति भाई साई दास सेवा दल नजफगढ़ ने आज तीसरे रक्त दान शिविर का आयोजन किया। इस संबंध मंे जानकारी देते हुए सेवा दल के अध्यक्षने 8 मई फिर 12 मई को भी रक्तदान शिविर लगाया था। इन दोनो शिविरों में लगभग 130 व्यक्तियों ने रक्तदान किया था। आज के रक्त दान शिविर में लगभग 50 व्यक्तियों ने रक्त दान किया। हालांकि यह मुश्किल घड़ी है लेकिन ऐसे में भी साहसी लोग रक्त दान कर रहे है। जिसके लिए मंहत श्री शिवांश जी महाराज ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करना मात्र है। और ऐसे मुश्किल वक्त में तो सभी समर्थवानों को इस कार्य को करना चाहिए ताकि मानवता के प्रति अपना धर्म निभाया जा सके। उन्होने कहा कि आज सच्ची मानवता दिखाने का समय है और हम इसके लिए तन,मन,धन से खड़े है। उन्होने सभी रक्तदानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही है सच्चे कोरोना वारियर्स। उन्होने इस मौके पर नजफगढ़ के एसएचओ सुनील मित्तल, टी आई सुनील कुमार यादव, जेड ओ ट्रैफिक नीलकमल, नजफगढ़ अनाज मन्ङी के चेयरमैन एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री नरेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सी ए जसवंत रोहिल्ला व सीए संजय गुप्ता, राजेश कौशिक के साथ-साथ पत्रकार शिव कुमार यादव व अनुज मिश्रा को भी सम्मानित किया।
                                जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना महामारी बड़ी तेजी से हमारे देश में फैल रही है और इसका सबसे बुरा असर गरीब जनता पर पड़ रहा ह,ै जो आदमी रोज कमाने वाला है जैसे मजदूर, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शेवाले, उन सब के लिए खाने की भयंकर समस्या खड़ी हो गई है! जिसे देखते हुए सति भाई साई दास सेवा दल नजफगढ की तरफ से रोजाना लगभग 2000 -2500 व्यक्तियों को भोजन बनाकर बांटा जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन सुबह चाय और रस का वितरण भी किया जा रहा है। यह सारा कार्य जनता के सहयोग से ही मुमकिन हो पा रहा है। इस मौके पर सेवा दल के नजफगढ़ मंडल के अध्यक्ष दीपक आनन्द व सदस्य महेश सिंधवानी तथा कपिल आनन्द ने सभी रक्त दाताओं व सेवा में लगे सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox