सराय रोहिल्ला पुलिस ने रिसिवर के साथ पकड़ा एक शातिर स्नेचर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सराय रोहिल्ला पुलिस ने रिसिवर के साथ पकड़ा एक शातिर स्नेचर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सराय रोहिल्ला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक शातिर स्नेचर को पकड़ा है। पुलिस ने उसके साथ उसके सहयोगी व रिसिवर को भी पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई एक गोल्ड चेन व वारदात में शामिल बाईक बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
नाॅर्थ जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि विकास पुरी एक्टेंशन की रहने वाली एक महिला ने सराय रोहिल्ला थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह सुभद्रा कालोनी स्थित अपनी बहन से मिलने जा रही थी तो उसने वीर बंदा बैरागी मार्ग से कुछ फल खरीदे और फिर जाने लगी लेकिन तभी एक बाईक पर दो लोग आये और उसकी सोने की चेन झपट कर फरार हो गये। इस मामले में एसएचओ लोकेन्द्र कुमार व एसीपी राकेश कुमार त्यागी ने एसआई मनोज, हवलदार संदीप, रोहित, पुष्कर, रामबाबु व सिपाही महेन्द्र और अमित की टीम का गठन कर आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे जांचे और खबरियों से उनकी जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल मोटरसाइकिल की पहचान कर ली और फिर उसकी जांच आरंभ की। शातिर आरोपियों ने बाईक की सामने वाली प्लेट पर दूसरा नंबर व पीछे वाली पर अलग नंबर डाल रखा था। पुलिस ने दो टीम बनाकर केस पर काम आरंभ किया। पुलिस को पता चला की उक्त बाईक संजय नाम का युवक चलाता है। जिसका असली नंबर डीएल 7 एस सीसी 6290 है। पुलिस को पता चला की बाईक किसी महिला के नाम पर है और उसके पति का नाम संजय कुमार है। जो कि अंधा मुगल प्रताप नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के ठीकाने पर पंहुच कर उसे दबौच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका सहयोगी राजेश उर्फ मोंटू के साथ वह वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपी ने बताया कि वह लूट की सभी चीजों को अमित उर्फ अन्नु को बेचते हैं। पुलिस ने अमित को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी संजय कुमार पुत्र तुलसी राम निवासी अंधा मुगल प्रताप नगर व अमित उर्फ अन्नु पुत्र राजकुमार निवासी अंधा मुगल प्रताप नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीसरे आरोपी राजेश की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज 50 मामलों में शामिल है। तथा गुलाबी बाग थाने का बीसी भी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox