नाॅर्थ जिला पुलिस उपायुक्त ने जाना वरिष्ठों का हाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नाॅर्थ जिला पुलिस उपायुक्त ने जाना वरिष्ठों का हाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नार्थ जिले में वरिष्ठ नागरिकों की उचित देखभाल व उनकी सुरक्षा को लेकर उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने वर्चुअल मीटिंग के द्वारा उनकी कुशलक्षेम पूछी।
मीटिंग के दौरान उपायुक्त श्री अलफोंस ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होने सभी वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा इसी तरह समय-समय पर मीटिंग करके आप सभी के अनुभवी लोगों से सुझाव लेकर नाॅर्थ जिला की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करेंगे। मीटिंग के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने उपायुक्त पुलिस द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मीटिंग किये जाने पर खुशी जाहिर की । वरिष्ठ नागरिक भगवती प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, रीता माथुर व अशोक बेरी आदि ने पुलिस के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की । तथा मीटिंग के दौरान वरिष्ठ नागरिक त्रिभुवन प्रसाद ने बारा हिन्दू राव थाने के बीट ऑफीसर मनोज कौशिक के अच्छे व्यवहार की भूरी भूरी प्रसंसा की और कहा की पुलिस में इस तरह की कार्य प्रणाली पुलिस की सकारात्मक छवि बनाएगी। उपायुक्त पुलिस उत्तरी जिला ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मीटिंग के दौरान ही बीट अफसर मनोज कौशिक अच्छे व्यवहार को लेकर उन्हे रिवॉर्ड एवम प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की ताकि दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों को भी इससे प्रेरणा मिले। उपायुक्त ने मीटिंग के दौरान 1 अक्टूबर को उत्तरी जिला द्वारा आयोजित किये जाने वाले वरिष्ठ नागरिक दिवस कार्यक्रम के संदर्भ में भी जानकारी सांझा की गई। इस अवसर पर उन्होने सभी थानाध्यक्षों को वरिष्ठ नागरिकों की विशेष देखभाल के निर्देश दिये और उनके लिए हर संभव मदद पंहुचाने के भी निर्देश दिये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox