
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एएटीएस द्वारका टीम ने उत्तमनगर काली बस्ती से दो कुख्यात चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। चोरो से पुलिस ने एक होंडा स्कूटी, एक पलसर बजाज मोटरसाइकिल व एक बैटरी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने 23 सितंबर को उत्तमनगर से काली बस्ती के 100 फुटा मार्ग पर एएटीएस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी तभी उन्हे काली बस्ती की तरफ से एक काले रंग की स्कूटी आती दिखाई दी जिसको टीम ने रूकने का इशारा किया लेकिन वो रूकने की बजाये वहां से भागने लग तो पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया की स्कूटी के कागजात नही है और ना ही दोनो युवक पुलिस के सवालों के सही से जवाब नही दे पाये। तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की जिसपर उन्होने सच्चाई बता दी। पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से स्कूटी के साथ-साथ एक बाईक व एक बैटरी बरामद की है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी दो चोरी के मामलों में शामिल रहे हैं।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”