
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- डाबड़ी थानान्तर्गत जीवन पार्क में एक युवक पर हुए कातिलाना हमले के पांचों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने यह कार्यवाही पीड़ित की शिकायत पर की जिसका डीडीयू अस्पताल में ईलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकार्ड नही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 24 सितंबर को डीडीयू अस्पताल से एक युवक गुरमीत पुत्र परमजीत के गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी जिसमें उसके शरीर पर चाकूओं से हमला किया गया था। ऐसी ही एक सूचना डाबड़ी थाने के एसआई राजेश कुमार को भी मिली थी। जिसपर पुलिस ने डीडीयू अस्पताल पंहुच कर पीड़ित के बयान दर्ज किये। जिसमें गुरमीत ने बताया कि उसका मंयक उर्फ बाबा से दो दिन पहले थोड़ा झगड़ा हुआ था जिसे लेकर गुत्थी ने उसे मिलने के लिए जीवन पार्क में बुलाया था ताकि इस मामले को समझौता कर निपटाया जा सके। लेंकिन जब वह मौके पर पंहुचा तो मंयक, गुत्थी, समीर, कुनाल व राज ने उस पर बेल्ट व चाकूओं से हमला कर दिया और उसे मरा समझकर वहां से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने उसे डीडीयू अस्पताल पंहुचाया। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसएचओ डाबड़ी ने एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में हवलदार दीपक, सिपाही कृष्ण, देवियन्त, प्रदीप और सतबीर को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम ने तेजी से काम करते हुए आरोपियों की पहचान की फिर उनके ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने अपनी कार्यवाही में मंयक उर्फ बाबा पुत्र तेज प्रताप निवासी अनूप नगर, दीपक उर्फ गुत्थी पुत्र मनोज निवासी इंदिरापार्क, आमीर पुत्र मोहम्मद रहमत निवासी जीवन पार्क, सुभम उर्फ राज पुत्र अनिल कुमार निवासी जीवन पार्क और सौरभ पुत्र हरीश जेजे कालोनी पंखा रोड़ उत्तमनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला नही है। फिर भी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप