नजफगढ़ देहात ने दी किसानों व कमेरो के मसीहा को भावभीनी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ देहात ने दी किसानों व कमेरो के मसीहा को भावभीनी श्रद्धांजलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा के निर्माता, किसान और कमरो के मसीहा पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चैधरी देवीलाल जी के 107 वे जन्मदिन पर जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश ने नजफगढ़ के छावला गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शरूआत में चैधरी देवीलाल जी के चित्र पर फूलमाला पहनाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सुबह-सुबह प्रदेश की जजपा कार्यकारिणी ने दिल्ली स्थित उनकी समाधि संघर्ष स्थल पर जाकर उनको नमन किया। ताऊ भगत दिनेश धनाना हर वर्ष की तरह हरिद्वार से गंगाजल लेकर आये और चैधरी देवीलाल जी की समाधि पर गंगाजल चढ़ाया। नजफगढ़ गोशाला और झाडौदा स्कूल में टेरवेणी लगाई। रक्तदान शिविर का आयोजन मटियाला के अध्यक्ष जगबीर शौकीन ने किया जिसमें दिल्ली के युवाओ ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


इस अवसर पर जजपा प्रदेश औमप्रकाश सहरावत ने चैधरी देवीलाल के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प किया गया। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य दिनेश डागर प्रदेश, अध्यक्ष औमप्रकाश सहरावत, महासचिव सुखदेव डागर, सचिव अमित भट्ट, जिला अध्यक्ष राजबीर शर्मा, जगबीर शौकीन, अनिल कालीरमन, मास्टर विजय धनखड़, अरुण गुलिया, धर्मेंन्द्र यादव, संजीत डागर, अनूप सिंह, बुरा डॉक्टर व संजय पराशर के साथ-साथ अनेकों ग्रामीण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम सभी ने सामाजिक दूरी की व्यवस्था को बनाये रखा और मास्क का भी प्रयोग किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox