गुरुग्राम सदर बाजार अब चाँदनी चौक की तर्ज पर बनेगा वॉक-वे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम सदर बाजार अब चाँदनी चौक की तर्ज पर बनेगा वॉक-वे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्थानीय सदर बाजार को वाहन मुक्त करके वॉक-वे बनाने के लिए विधायक सुधीर सिंगला, मेयर मधु आजाद, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह तथा निगम पार्षद सुभाष सिंगला की उपस्थिति में सदर बाजार के व्यापारियों के साथ आयोजित एक विशेष बैठक में बाजार की सौन्दर्यकरण योजना पर विस्तार से मंथन किया गया।
इस दौरान सुशांत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से तैयार किया गया पायलट प्रोजेक्ट बैठक में प्रस्तुत किया गया, जिसे विचार के लिए रखा गया है।
विधायक सुधीर सिंगला तथा मेयर मधु आजाद ने कहा कि दिल्ली के चाँदनी चौक की तर्ज पर गुरुग्राम के सदर बाजार को वाहन मुक्त करके वॉक-वे बनाया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर तो शुरुआत में डाकखाना चौक से लेकर जामा मस्जिद तक के बाजार को इस योजना में शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट सफल रहा तो फिर इसे बाजार के अन्य रास्तों पर भी लागू किया जाएगा। क्योंकि बाजार की अन्य गलियां बहुत संकरी हैं। वहां पर दुपहिया वाहन भी अगर कोई ले जाता है तो जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना में सदर बाजार के व्यापारियों को भी शामिल किया जा रहा है। पार्किंग की समस्या बाजार में बहुत अधिक है। वाहनों के बाजार में प्रवेश करने के साथ ही यहां जाम की स्थिति बन जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि इस तरह के प्रोजेक्ट को लागू करके दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को सुविधा दी जाए। इसी कड़ी में इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
बैठक में सभी के समक्ष विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया। व्यापारियों के विचार भी मांग गए हैं। अब इस क्षेत्र से वाहनों को पार्क करने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। क्योंकि कमान सराय व ओल्ड रेलवे रोड पर सदर बाजार के ठीक साथ में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में बाजार में आने के लिए लोग अपने वाहनों को पार्किंग में भी खड़ा करके आएंगे।अक्टूबर के अंत में या फिर नवम्बर के शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को यहां लागू किया जाएगा।
निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि सदर बाजार में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए यह जरूरी है कि यहां पर वाहनों का प्रवेश वर्जित हो। वाहनों के कारण पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। जाम भी लग जाता है। बाजार में अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत ना रहे। वॉक-वे प्रोजेक्ट भी काफी राहत प्रदान करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox