नागरिक अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नागरिक अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरक्षण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. वीणा सिंह ने आज कोविड-19 संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए इंतजामों का जायजा लेते हुए सैक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड-19 महामारी को लेकर किए गए इंतजामों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए चलाए जा रहे सघन टेस्टिंग अभियान की प्रशंसा की। डॉ वीणा ने कहा कि गुरूग्राम प्रदेश का पहला ऐसा जिला है जहां पर इतने व्यापक स्तर पर कोरोना सदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डा. वीणा को बताया गया कि गुरूग्राम जिला में अब तक 2 लाख 50 हजार 860 कोरोना सदिग्ध मरीजो का टेस्ट किया जा चुका है जिनमें से 70 प्रतिशत टेस्ट सरकारी लैबोरेटरियों में किए गए हैं। इसके अलावा, जिला में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान के लिए क्षेत्रवार टेस्टिंग कैंप भी लगाए जा रहे हैं। जिला में अब तक इस प्रकार के 808 कैंप लगाए जा चुके हैं।
डा. वीणा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए कार्यरत डाक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी इसे मात्र एक ड्यूटी नहीं समझ रहे बल्कि लोगों की सेवाभाव व समर्पण भाव से मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को लेकर लोगों में जागरूकता पहले की अपेक्षा बढ़ी है और अब लोग कोविड प्रोटोकोल का गंभीरता से पालन कर रहे हैं। परिणामस्वरूप गुरूग्राम जिला में कोविड मृत्यु दर का आंकड़ा घटकर 0.87 प्रतिशत हो गया है। इतना ही नहीं होम आइसोलेशन को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है।
उन्होंने आज जिला में शुरू की गई पोस्ट कोविड ओपीडी का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं का ध्यान रखते हुए अपनी निजी कोविड सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए जरूरी है कि वे कोविड प्रोटोकोल का पालन करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए पे्ररित करें।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव, उप सिविल सर्जन डा. प्रदीप, जिला निगरानी अधिकारी डा. जयप्रकाश, उप सिविल सर्जन डा. एम पी सिंह, उप सिविल सर्जन डा. अनुज गर्ग, उप सिविल सर्जन डा. विजय, डीएमएस डा. मनीष राठी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox