
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नगर निगम गुरूग्राम द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत एक ओर जहां अरावली क्षेत्र में अवैध फार्म हाऊसों को धराशायी किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अनाधिकृत भवनों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त हरीओम अत्री के नेतृत्व में सहायक अभियंता राजीव यादव एवं कनिष्ठ अभियंता राहुल हुड्डा की टीम ने जेसीबी की मदद से बंधवाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से बने 4 फार्म हाऊसों तथा 4 अन्य भवनों को धराशायी किया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर 100 की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुई।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित इनफोर्समैंट टीमें अपने-अपने क्षेत्र में निगम जमीनों से अवैध कब्जों को हटाने, अनाधिकृत निर्माणों एवं अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के लिए कार्य कर रही हैं। संयुक्त आयुक्त हरीओम अत्री के नेतृत्व में पूर्व में भी अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से बसी हजारों झुग्गियों को हटाया जा चुका है। इसके साथ ही श्री अत्री ने नेतृत्व में ही बंधवाड़ी के आसपास अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से बने फार्म हाऊसों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
तीन दिन, तीन ठिकाने… आज फिर मार्च करेगा विपक्ष
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र