चुनाव की घोषणा के साथ ही बढ़ने लगा जेडीयू का परिवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव की घोषणा के साथ ही बढ़ने लगा जेडीयू का परिवार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार में चुनावी घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मिया भी तेज हो गई है। प्रदेश में जिस तरह से उटापटक चल रही है और हर दिन कोई न कोई नेता या अधिकारी राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो रहा है। वही कयासों के बीच वीआरएस ले चुके पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में शामिल हो गए है. मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है. इस दौरान मंत्री अशोक चैधरी, सांसद ललन यादव समेत अन्य जेडीयू नेता मौके पर मौजूद रहे। ीससे पहले जीतन राम मांझी भी जेडीयू में शामिल हो चुके है। और अब पूर्व डीजीपी के शामिल होने जाने से जेडीयू परिवार बढ़ता नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि चुनावी मैदान में उतरने के कयासों के बीच वीआरएस ले चुके पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार से मिलने जेडीयू पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी कार्यालय में मीडिया की एंट्री पूरी तरह से बैन थी. इधर, नीतीश कुमार से मुलाकात कर जब पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बाहर निकले तब उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी।
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था, ष् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मैं काम किया हूँ, मैं सेवा निवृत्त हो गया हूं, ऐसे में उनको धन्यवाद देने आया था। उनसे चुनाव को लेकर कोई बात नहीं हुई और मैंने अभी कुछ भी तय नहीं किया है. तय करूंगा तो बताऊंगा.।
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा था। उन्होंने मुझे पूरी स्वतंत्रता दी काम करने के लिए, मुझे पूरा आशीर्वाद दिया, इसलिए धन्यवाद देने आया था पर कोई राजनीतिक बातें नही हुई.। जेडीयू में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox