पालम वार्ड में सैनिटाइजेशन व भोजन वितरित करने का काम लगातार जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पालम वार्ड में सैनिटाइजेशन व भोजन वितरित करने का काम लगातार जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना बिमारी के कारण चल रहे लाॅक डाउन में नजफगढ़ निगम वार्ड जोन के पालम वार्ड में सैनिटाइजेशन व भोजन वितरण का काम लगातार जारी है। वार्ड में सैनिटाइजेशन को लेकर छटा राउंड चल रहा है और गरीब व जरूरतमंदों को रोजाना निर्बाध रूप से खान वितरित किया जा रहा है।

गरीब व जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते हुए।


इस संबंध में निगम पार्षद अमन जांगडा ने बताया कि महरौली जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पंडित के नेतृत्व में जनसेवा का काम लगातार चल रहा है। वार्ड में छःबार सैनिटाइजेशन का काम हो चुका है। जिससे वार्डवासी अपने आप को काफी सुरक्षित महसूस कर रहे है। साथ ही उन्होने बताया कि पूर्व पार्षद सीमा पंडित रोजाना गरीबों व जरूरतमंदों को दिये जा रहे भोजन के वितरण में अपना पूरा सहयोग कर रही है। निगम कर्मचारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी एक योजनाबद्ध तरीके से वार्ड में सफाई व स्वच्छता के कार्य को चलाये हुए है। उन्होने कहा कि सच मायने में तो यही कर्मचारी कोरोना के असली योद्धा है। हमने इनका सम्मान भी किया है और इनकी सुरक्षा के उपाय भी किये हैं। उन्होने बताया कि रोजाना करीब 2000 लोगों को भोजन वितरित किया जाता है। जिनको सोशल डिस्टेंसिंग के जरीये भोजन दिया जाता है। साथ ही लोगों को घर में रहने व मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। उन्होने कहा कि हम सब मिलकर एक दिन कोरोना को हराने में कामयाब होंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox