
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दीनपुर एक्सटेंशन की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी व सदस्य मिलकर कालोनी व आसपास के क्षेत्र के गरीब व जरूरत मंदों को सरकारी राशन दिलवाने में मदद कर रही है। इतना ही नही गरीबों, मजदूरों व जरूरतमंदों को आरडब्ल्यूए लोगों के सहयोग से एक समय का भोजन खिलाने का प्रबंध कर रही है।

इस संबंध में आरडब्ल्यूए प्रधान कमलदीप यादव ने बताया कि उनकी कालोनी के लोग मिलकर गरीबों की सेवा में जुटे है। खासकर कालोनी के युवा इस काम में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। रोजाना कालोनी से स्वयंसेवी आयुर्वेदिक तरीके से तैयार सैनिटाइजर का कालोनी की हर गली व घर के बाहर छिड़काव करते है। इसके बाद दोपहर में गरीबों को खाना बांटने का काम किया जाता है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि खाना बनाने में भी कालोनी की महिलाऐं अपना पूरा सहयोग दे रही है। जब से दिल्ली सरकार ने गरीबों को राशन देने की घोषणा की है तब से हम सभी गरीबों को राशन दिलवाने के लिए राशन कूपन व कफ्र्यू पास दिलवाने का काम कर रहे है। इसके साथ बुजुगों व बिमारों को अगर दवाईयों की जरूरत होती है तो कालोनी के स्वयंसेवी उनकी जरूरतों को भी पूरा करते है। उन्होने बताया कि भारत भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रोजान गरीबों व जरूरतमंदों को 5 किलो आटा, आधा किलो दाल व एक लीटर तेल दिया जा रहा है। हमारे काम को देखते हुए डीएम दक्षिण-पश्चिम से भी आसपास के क्षेत्रों के लिए सहायता की काॅल आ रही है जिन्हे भी हम पूरा कर रहे हैं। लाॅक डाउन को देखते हुए आरडब्ल्यूए सदस्य पूरी कालोनी में इसका पालन करा रहे है। लोगों सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने, मास्क लगाने व घरों में रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कालोनी में हर आने जाने वाले की जांच व उसे सैनिटाइज करने का काम भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कालोनी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को भी पूरी तरह से बंद करा दिया गया है ताकि कालोनीवासी पूरी तरह से सुरक्षित रहे।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी