
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन के कारण तमाम उद्योग धंधे बंद पड़े हुए हैं। मीडिया पर भी कोरोना की मार पड़ रही है। कई मीडिया संस्थानों में पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। वहीं कई जगह सैलरी में कटौती की जा रही है। इसके अलावा कई पत्रकारों को अभी तक सैलरी भी नहीं मिली है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
संकट की इस घड़ी में पत्रकारों की मदद करने के लिए ‘दिल्ली पत्रकार संघ’ आगे आया है। संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह और महासचिव अमलेश राजू की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि पत्रकारिता से जुड़े किसी भी साथी को यदि राशन, दवा आदि की समस्या है तो वह संघ के अधिकृत सूत्रों (उमेश चतुर्वेदी-8178080299, संतोष सूर्यवंशी-9899331677,9871167736 और जगदंबा सिंह-9818500395) से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे पत्रकारों की हर संभव सहायता करने का प्रयास किया जाएगा। ये संपर्क सूत्र अनुभवी पत्रकार और संघ के सदस्य हैं जो सहायता पाने के इच्छुक पत्रकारों की पूरी मदद करेंगे। ‘दिल्ली पत्रकार संघ’ की ओर से इस बारे में की गई घोषणा को आप यहां पढ़ सकते हैं।
वहीं नजफगढ़ में भी पत्रकारों की मदद के लिए वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार यादव ने जरूरतमंद पत्रकारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। उन्होने पत्रकारों की एक बैठक में कहा कि इस संकट की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करना ही सबसे बड़ा बचाव है। हमे अपने समाज के प्रति अपने दायित्वों को नही भूलना चाहिए। उन्होने कहा कि किसी भी पत्रकार को कैसी भी जरूरत है तो वो हमे बताये हम उसकी मदद करेंगे। इस अवसर पर पत्रकार अनिल बाल्याण, सुरेश त्रेहन, बिरंची सिंह, सुनील कुमार, मदन मोहन तंवर, अनुज मिश्रा व भावना शर्मा उपस्थित रही।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद