दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले पंहुचे 2500 के पार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले पंहुचे 2500 के पार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले शुक्रवार को 2500 के पार चले गए, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 के चार रोगियों पर किए गए प्लाज्मा थेरेपी परीक्षण के प्रारंभिक नतीजे ‘‘काफी उत्साहजनक’’हैं जिससे कोरोना वायरस के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज के लिए उम्मीद की किरण नजर आई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 136 नये मामले सामने आये जिसके साथ ही इस महामारी के मामले 2514 हो गये। दिल्ली में इस बीमारी से ग्रस्त तीन मरीजों की मौत भी हो गयी जिसके साथ ही यहां इस बीमारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गयी है।
                                      वहीं भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 780 हो गई है और अब तक 24,447 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को भारत में कोरोना के 1,408 नए मामले सामने आए और 59 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 5,496 लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं। भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली हैं। जहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2000 से भी ज्यादा है। उधर दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले में मरीजों की कल संख्या 34 हो गई है। जिसमें से 16 रोगी इस बिमारी से ठीक भी हो चुके हैं और 5 लोग क्वारंटाईन में भी ठीक हुए है जिन्हे छुट्टी दे दी गई है। इस संबंध में एसडीएम नजफगढ़ सौम्या शर्मा ने बताया कि आज जिले में 32628 ई-पास जरूरत मंदों को दिये गये। जिले में छः जगह कंटेंमेंट जोन बनाये गये है जहां बफर जोन बनाकर लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। उन्होने बताया कि मामले जरूर बढ़ रहे है लेकिन जिले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रशासन की टीमें लोगों की जांच कर रही है तथा उन्हे कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox