पत्नी मेलानिया सहित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हुए कोरोना संक्रमित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पत्नी मेलानिया सहित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हुए कोरोना संक्रमित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की कोविड-19 संक्रमण की खबरों के बाद अमेरिका शेयरों के वायदा कारोबार और एशियाई बाजारों में गिरावट आई। इसके साथ ही कच्चे तेल के दाम भी फिसल गए। मालूम हो कि भारतीय शेयर बाजार आज दो अक्तूबर यानी गांधी जंयती के चलते बंद हैं। इसलिए भारतीय बाजार पर असर कल पता चलेगा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनकी पत्नी मेलानिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

वायदा अनुबंधों में 1.9 फीसदी की गिरावट
एसएंडपी 500 और डाउ इंडस्ट्रियल्स के वायदा अनुबंधों दोनों में 1.9 फीसदी की गिरावट आई। मालूम हो कि ट्रंप ने ट्वीट कर अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। इससे पहले व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी होप हिक्स इस वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। 31 साल की हिक्स इस सप्ताह कई बार राष्ट्रपति के साथ यात्रा कर चुकी हैं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति के साथ एयरफोर्स वन से यात्रा की थी।
एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग शुक्रवार को बंद थे। जापान का निक्की शुरुआती लाभ गंवाकर 0.8 फीसदी के नुकसान से 22,999.75 अंक पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क एसएंडपी-एएसएक्स 200 एक फीसदी टूटकर 5,815.90 अंक पर आ गया। सिंगापुर, थाइलैंड और इंडोनेशिया के बाजारों में भी गिरावट आई।

व्हाइट हाउस के कई कर्मचारी संक्रमित
राष्ट्रपति के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हिक्स ने पहले व्हाइट हाउस संचार निदेशक के रूप में कार्य किया था। वे इस साल चुनाव से पहले एक बार फिर प्रशासन में शामिल हो गई हैं। व्हाइट हाउस के कई कर्मचारी वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिसमें केटी मिलर, उपाध्यक्ष माइक पेंस के प्रेस सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन और राष्ट्रपति के व्यक्तिगत सेवक शामिल हैं।

पीएम मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना
प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, श्अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र स्वास्थ्य होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox