
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहतक/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा के रोहतक में एक साथ पांच लोगों की जान लेने वाले कोच सुखविंदर सिंह को हरियाणा पुलिस ने मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई राज्यों से मदद भी मांगी है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी पर एक लाख का ईनाम भी घोषित कर दिया हैं।
वहीं आरोपी सुखविंदर की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस दिल्ली, यूपी, पंजाब और राजस्थान की पुलिस से सम्पर्क में है। डीजीपी ने सुखविंदर की गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से भी मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की जानकारी देने वाले को एक लाख के अलावा अन्य उचित इनाम भी दिया जाएगा। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंदर का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी।
रोहतक के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दरअसल जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार पांच दिन पहले पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है और उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में आरोपी ने पांच लोगों की हत्या कर दी।





More Stories
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक