PF धारकों के लिए खुशखबरी, EPFO ने जोड़ी नई सुविधा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PF धारकों के लिए खुशखबरी, EPFO ने जोड़ी नई सुविधा

-खास मोबाइल ऐप होगा लॉन्च

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने लाखों सदस्यों के लिए बड़ी राहत देने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब EPFO सब्सक्राइबर UPI के जरिए अपने पीएफ (PF) का पैसा रियल टाइम में निकाल सकेंगे। इससे लंबी प्रक्रिया और कई दिनों के इंतजार से छुटकारा मिल जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रम मंत्रालय एक नई योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत पीएफ खाते की एक तय राशि सुरक्षित रखी जाएगी और बाकी बड़ी रकम सदस्य अपने बैंक खाते में UPI के माध्यम से ट्रांसफर कर सकेंगे।

बताया जा रहा है कि सदस्य अपने पीएफ बैलेंस का 75 प्रतिशत तक पैसा UPI के जरिए निकाल सकेंगे। यह रकम सीधे उनके लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी, जिसके बाद वे जरूरत के अनुसार कैश निकाल सकेंगे।

खास मोबाइल ऐप होगा लॉन्च
मौजूदा नियमों के तहत भी सदस्य 75 प्रतिशत राशि निकाल सकते हैं, जबकि 100 प्रतिशत निकासी केवल तब संभव है जब व्यक्ति कम से कम एक साल से बेरोजगार हो। लेकिन अभी यह प्रक्रिया क्लेम डालकर पूरी करनी पड़ती है और पैसा आने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। नई सुविधा के तहत EPFO एक खास मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा।

कैसे कर सकेंगे ऐप का इस्तेमाल
इस ऐप में सदस्य अपना उपलब्ध पीएफ बैलेंस देख सकेंगे और उसी के आधार पर निकासी के लिए आवेदन कर सकेंगे। निकासी के लिए बीमारी, शिक्षा, शादी या घर बनाने जैसे वैध कारण चुनना जरूरी होगा। लेन-देन पूरा करने के लिए सदस्य अपने लिंक्ड UPI पिन का उपयोग करेंगे, जिससे सुरक्षित ट्रांसफर सुनिश्चित होगा। पूरी प्रक्रिया UPI पेमेंट गेटवे के जरिए तुरंत पूरी हो जाएगी।

कब लॉन्च होगा ऐप
बताया जा रहा है कि ये नया ऐप अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। इससे लाखों कर्मचारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। फिलहाल सदस्य UAN पोर्टल या UMANG ऐप के जरिए अपनी सेवाएं लेते हैं और ये सेवाएं आगे भी जारी रहेंगी। EPFO फिलहाल 100 डमी खातों के जरिए इस नई सेवा का ट्रायल कर रहा है, ताकि तकनीकी खामियों को दूर किया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox