अगले 6 दिनों में से 5 दिन बैंक रहेंगे बंद, सरकारी अवकाश व बैंक यूनियंस की हड़ताल,समय पर निपटा लें अपने काम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगले 6 दिनों में से 5 दिन बैंक रहेंगे बंद, सरकारी अवकाश व बैंक यूनियंस की हड़ताल,समय पर निपटा लें अपने काम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अगर आपकों भी बैंक में चेक क्लियरेंस, लोन से जुड़ी तमाम तरीके की सेवाओं और अन्य कई तरह के वित्तीय कार्यों के लिए बैंक शाखा में काम है तो इस सूचना को अवश्य जान लें कि आने वाले 6 दिनों में से 5 दिन बैंक बंद रहेंगे तो ऐसे में किसी भी लेन-देन से पहले यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि कहीं उस दिन बैंक की छुट्टी तो नही है ताकि आप अनावश्यक परेशानी से बचे रहे। क्योंकि आने वाले 5 दिनों में सरकारी अवकाश से लेकर बैंक हड़ताल तक है।
11 मार्च, 2021- इस दिन महाशिवरात्रि है। इस दिन गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
13 मार्च, 2021- इस दिन दूसरा शनिवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।
14 मार्च, 2021- इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
15 मार्च, 2021- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक यूनियंस की हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे।
16 मार्च, 2021- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक यूनियंस की हड़ताल के चलते इस दिन भी बंद बंद रहेंगे।
इस तरह 11 मार्च से 16 मार्च के बीच छह दिनों में से पांच दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें से 13 से 16 मार्च तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। अगले छह दिनों में केवल शुक्रवार को ही बैंकों में कामकाज होगा। हालांकि, शुक्रवार को भी आपको बैंक शाखाओं में अपने वित्तीय कार्य निपटाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बैंकों के कर्मचारी 11 से 16 मार्च के बीच 5 दिन बैंक बंद रहने के चलते लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। ऐसे में शुक्रवार को बैंकों में कर्मचारियों की संख्या कम रही, तो आपको अपने काम निपटाने में इंतजार करना पड़ सकता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी वित्त वर्ष के लिए पेश किये बजट में दो सरकारी बैंकों और एक पब्लिक इंश्योरेंस कंपनी के निजीकरण की घोषणा की है। यह निजीकरण वित्त वर्ष 2021-22 में ही होगा। बैंक यूनियंस इस निजीकरण का विरोध कर रही हैं। यही कारण है कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के यूनियन ने आगामी 15 और 16 मार्च को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है। इसका आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (न्थ्ठन्) ने किया है। इसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संगठन शामिल हैं। पीएसयू बैंकों के हड़ताल का आह्वान का साथ ग्रामीण बैंक भी दे रहे हैं

मार्च महीने में इन दिनों भी बंद रहेंगे बैंक
21 मार्च 2021- इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
22 मार्च 2021- इस दिन बिहार दिवस है। इस दिन केवल बिहार राज्य में बैंकों का अवकाश रहेगा।
27 मार्च 2021- इस दिन चैथा शनिवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।
28 मार्च 2021- इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
29 मार्च 2021- इस दिन होली है। इस दिन गुजरात, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय और हिमाचल राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
30 मार्च 2021- बिहार राज्य में होली के मौके पर इस दिन भी छुट्टी रहेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox