
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – कांग्रेस के सीनियर विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खैहरा को जलालाबाद पुलिस ने आज सुबह 5 बजे के करीब चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-5 में उनके घर से हिरासत में लिया है। दरअसल, उनके एक कर्मचारी से ड्रग मिलने पर यह एक्शन लिया गया है। बता दें कि उन पर इससे पहले 2015 के NDPS एक्ट के एक पुराने मामले में भी कार्रवाई हो चुकी है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इससे पहले भी उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिय़ा गया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि खैहरा ने ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेटरों के सहयोगी हैं।
ड्रग मामले में ईडी पूर्व विधायक से 2015 से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी भुलत्थ स्थित आवास पर ईडी ने छापा मारा था। अधिकारियों का कहना है कि खैहरा ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेटरों के सहयोगी रहे हैं।
राघव चड्ढा की शादी पर उठाए थे सवाल
वहीं हाल ही में खैरा ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी में हुए खर्च को लेकर भी सवाल उठाए थे। जिसमें उन्होंने पूछा कि राघव जैसा आम आदमी ऐसी शादी का खर्च कैसे उठा सकता है? कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल पूछा कि AAP के राघव चड्ढा जैसा ‘आम आदमी’ कैसे 7 स्टार होटल में इतनी धूमधाम से शादी का जश्न मना सकता है? उन्होंने कहा कि इस तरह के होटल में एक रात के लिए आपको 10 लाख रुपये तक खर्च करने होते हैं।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी