
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस के सिपाही जीतराम मीणा की सतर्कता के चलते दो स्नेचर पुलिस ने पकड़े हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक स्नेच किया हुआ मोबाईल फोन भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनो आरोपी रनहौला थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि एक दिसंबर को जब नजफगढ़ थाने का सिपाही जीतराम मीणा गश्त कर रहा था तो उसने दएक व्यक्ति को दो लोगों के पीछे भागते देखा तो उसने उनका पीछा कर लोगों की मदद से दोनो को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पता चला की दोनो आरोपी मोबाईल फोन छीन कर भाग रहे थे। सिपाही ने इसकी सूचना थाने में अधिकारियों को दी। पुलिस ने दोनो आरोपी बलजीत उर्फ बल्ले पुत्र गज्जु सिंह निवासी आर्य नगर, चंदर विहार निलोठी तथा कप्तान सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी उदय विहार, चंदर विहार निलोठी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से स्नेच किया गया मोबाईल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बलजीत पहले भी एक मामले में शामिल रहा है। पुलिस अरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि स्नेचिंग के और मामले हल हो सकें।





More Stories
दिल्ली के 250 वार्डों में महिलाओं के लिए बनेंगे ‘पिंक पार्क’, क्या है MCD का प्लान और क्या होंगी सुविधाएं?
द्वारका कोर्ट से सुनवाई से बच रहा घोषित अपराधी हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार,
मेरठ का शराब तस्कर ऋषिकेश में गिरफ्तार, फर्जी डिफेंस लेवल लगाकर बेचने जा रहा था
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची देहरादून पुलिस