
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वीरवार को दक्षिणी दिल्ली के सांसद श्री रमेश विधूड़ी ने स्थायी समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती तुलशी जोशी के साथ आया नगर वार्ड तथा घीटोरनी क्षेत्र का निरीक्षण दौरा किया किया। उन्होंने वार्ड की विभिन्न काॅलोनियों और गलियों में जाकर निगम द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती तुलसी जोशी ने कुड़े के ढेरांे पर अपनी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई तथा साथ ही उन्होने उपायुक्त दक्षिणी जोन को निर्देश दिये कि सफाई व्यवस्था को लेकर जीरो टालरेंस है जिसके लिए इस क्षेत्र के दो सहायक सफाई निरीक्षक (ए.एस.आई) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश जारी किये।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र कई सरकारी एजेंसियां काम करती है जैसे निगम, दिल्ली जल बोर्ड, डूसीब, सिंचाई विभाग दिल्ली सरकार इत्यादि। इन सभी एजेंसियों के बीच परस्पर समांजस्य के अभाव के कारण इस क्षेत्र की स्थिति बदतर हो गई है। आया नगर क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा काटे गये सड़कों को पुनः मरम्मत नहीं होने के कारण सड़कों पर मलबा पड़ा हुआ था। माननीय सांसद ने मौके पर ही मलबे को तुरंत हटाने तथा रोड को पुनः निर्माण करने का आदेश दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को दिया।
श्रीमती तुलसी जोशी ने घीटोरनी क्षेत्र में सफाई की समस्या और नालों की सफाई पर बल देते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधान करना जरूरी है ताकि बीमारियां फैलने का खतरा न रहे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्या सुनकर समाधान का भी आश्वासन दिया।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन