मोहनगार्डन पुलिस ने पैरोल पर आये हत्यारोपी को अवैध हथियार के साथ पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहनगार्डन पुलिस ने पैरोल पर आये हत्यारोपी को अवैध हथियार के साथ पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहन गार्डन पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को पकड़ा है जिसने पंजाब में एक हत्या की है और उस मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। लेकिन मोहन गार्डन पुलिस ने पैरोल पर आये उक्त आरोपी को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व एक स्कार्पियों गाड़ी बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि मोहन गार्डन थाने के सिपाही हेतराम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक हत्यारोपी अपराधी नजफगढ़ से खेड़ी बाबा पुल मोहन गार्डन की तरफ वारदात करने आ रहा है। हेतराम ने इसकी सूचना एसएचओ बलजीत सिंह को दी जिसपर एसीपी विजय सिंह ने संज्ञान लेते हुए एसआई जगबीर सिंह, एएसआई मनोज कुमार व सिपाही हेतराम की एक टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए खेड़ी बाबा पुलिस पर नाकेबंदी कर दी और वाहनों की जांच आरंभ की। शाम तीन बजे के करीब एक सफेद रंग की स्कार्पियों नजफगढ़ की तरफ से आई तो पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। लेकिन चालक गाड़ी को रोकने की बजाये वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ आरंभ की और जांच में आरोपी अनूप मेहरा पुत्र नरेश कुमार मेहरा निवासी शालीमार एक्सटेंशन-2 साहिबाबाद जिला गाजियाबाद यूपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उन्होने बताया कि आरोपी जम्मू में पैदा हुआ था और मर्चेंट नेवी में काम करता था। लेकिन 2013 में उसने अपने भाई की एक चाकू से हत्या कर दी। और वह जेल में बंद था लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसे जेल से बेल मिल गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह पिस्टल 15 हजार में एक साथी नरेन्द्र से खरीदी है जो श्याम गढ़ चांदवासा मध्यप्रदेश का रहने वाला है। जो आजकल एनडीपीएस एक्ट में पटियाला जेल में बंद है। पुलिस ने अनूप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि कोरोना महामारी के तहत जेलों से छूटे अपराधी एकबार फिर वारदातों का अंजाम दे रहे है और इसका सबसे बड़ा कारण रोजगार नही होना है। पैसे कि लिए ये अपराधी किसी भी तरह की वारदात करने को तैयार है। इसलिए पुलिस की परेशानी काफी बढ़ गई है। लेकिन द्वारका जिला पुलिस पुरी तरह से तैयार है और हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox