निगम ने नजफगढ़ में जलभराव का ठीकरा दिल्ली सरकार पर फोड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निगम ने नजफगढ़ में जलभराव का ठीकरा दिल्ली सरकार पर फोड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से नजफगढ़ पूरी तरह से जलमग्न हो गया और लोगों ने निगम व दिल्ली सरकार को इसके लिए जमकर कोसा। लेकिन नजफगढ़ निगम जोन चेयरमैन सुमन डागर ने नजफगढ़ में जलभराव का ठीकरा दिल्ली सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि मंत्री व विधायक कैलाश गहलोत की लापरवाही के चलते नजफगढ़ में जलभराव हुआ है। उन्होने पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये और पीडब्ल्यूडी पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया।
नजफगढ़ जलभराव पर चेयरमैन सुमन डागर ने कहा कि दिल्ली सरकार के विभाग पीडब्ल्यूडी व जलबोर्ड ने अपनी जिम्मेदारी सही से नही निभाई जिसकारण नजफगढ़ में बड़े नालों की सफाई नही हो पाई। उन्होने कहा कि पूरा साल पीडब्ल्यूडी सिर्फ सड़कों को ही खोदती रही और जलबोर्ड सिर्फ गड्ढे ही खोदता रहा। हालांकि मानसून का मौसम सिर पर था लेकिन फिर भी दोनो विभागों ने नालों की सफाई को लेकर कोई काम नही किया जिसकारण नजफगढ़ में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। उन्होने कहा कि नजफगढ़ की कालोनियों का पानी तभी निकल सकता है जब बड़े नाले साफ हो और अगर ऐसा नही होगा तो जलभराव होना लाजमी है। उन्होने कहा कि यह सही है कि कोरोना में निगम के 75 प्रतिशत कर्मचारी व अधिकारी दिल्ली सरकार के तहत कोरोना ड्यूटी में लगे हुए थी लेकिन पीडब्ल्यूडी को क्षेत्र के विकास कार्यों को संभालने का जिम्मा सौंपा गया है लेकिन न तो विधायक कभी जनता से मिलते है और न ही अधिकारी जनता की सुनते है। जिसकारण समस्या काफी गंभीर हो गई है और लोग अपने कामों के लिए चक्करों केे धक्के ही खा रहे है। उन्होने कहा कि अगर मंत्री जी अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग होते तो आज नजफगढ़ में जलभराव की समस्या नही होती और लोगों को परेशानी नही झेलनी पड़ती।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox