
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शुक्रवार को डीटीसी मुख्यालय पर दिल्ली परिवहन मजदूर संघ की अध्यक्षता में डीटीसी कर्मचारियों ने अपनी मांगों व समस्याओं के लिए सामाजिक दूरी वह मास्क लगाकर सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।
इस अवसर पर दिल्ली परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कर्मचारियों का मांग पत्र रखते हुए बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि डीटीसी बसों का बेड़ा बढ़ाकर 11000 करने, डीटीसी के जो डिपो कलस्टर को दिये गये है उन्हें वापस लेने, अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने, चालको की सेवानिवृत्ति की आयु 55 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने, वर्कशॉप के कर्मचारियों को तीसरी एमएसीपी पर 4200 रूपये का ग्रेड पे देने, सभी कर्मचारियों को प्रमोशन देने, ग्रेजुएटी की सीमा बढ़ाकर 20 लाख करने, सभी कर्मचारियों पर कैशलैस मेडिकल स्कीम लागू करने तथा सभी कर्मचारियों को डीटीसी की पेंशन देने की मांग रखी गई है। उन्होने बताया कि यह सरकार को जगाने के लिए सिर्फ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है और इसे कोरोना महामारी के तहत सामाजिक दूरी व माॅस्क लगाकर किया गया है। यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांग नही मानी तो कर्मचारी दिल्ली का चक्का जाम कर देंगे।
धरना प्रदर्शन में उपस्थित डीटीसी कर्मचारियों को भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, भारतीय मजदूर संघ दिल्ली के अध्यक्ष प्रेम सिंह नागर, महामंत्री अनीश मिश्रा, संगठन मंत्री बृजेश सिंह, दिल्ली परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, महामंत्री कैलाश चंद मलिक तथा कार्यकारी अध्यक्ष बाला दत्त दत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों का ज्ञापन डीटीसी की माननीय प्रबंध निदेशक महोदय को दिया गया।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन