अनलाॅक-4 में चल सकती है मेट्रो, स्कूल-कॉलेजों पर अभी भी संशय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अनलाॅक-4 में चल सकती है मेट्रो, स्कूल-कॉलेजों पर अभी भी संशय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार की अपील पर केंद्र सरकार अनलॉक-4 के तहत पहली सितंबर से मेट्रो ट्रेन सेवाओं को शुरू करने की अनुमति दे सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला सभी राज्य अपने-अपने यहां महामारी की स्थिति के हिसाब से लेंगे। वहीं स्कूल-कालेजों के खुलने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सिनेमा घरों को भी फिलहाल नहीं खोला जाएगा। सरकार इस हफ्ते के अंत तक अनलॉक-4 के दिशा-निर्देश जारी कर सकती है।
अधिकारियों ने बताया कि अनलॉक-4 में अब तक बंद रखे गए बार को भी खोलने की तैयारी है। हालांकि यहां बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं होगी, इन्हें टेक अवे प्रणाली से चलाने की छूट दी जा सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल कॉलेजों को तुरंत नहीं खोला जाएगा। लेकिन उच्च शिक्षण संस्थान जैसे विश्वविद्यालय, आईआईटी और आईआईएम को खोलने पर गंभीर चिंतन जारी है। इस पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं सिनेमा घरों को खोलना भी बड़ी चुनौती है क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना फिल्म निर्माताओं और थियेटर मालिकों के लिए महंगा पड़ सकता है। लिहाजा अभी इन्हें चालू नहीं किया जाएगा।
सरकार अनलॉक-4 के दिशानिर्देशों में इस बार सिर्फ प्रतिबंधित गतिविधियों की जानकारी देगी। इसके अतिरिक्त अन्य को शुरू करने की छूट होगी। इन पर अंतिम फैसला राज्यों को लेना होगा। राज्य सरकारें अपने यहां हालात की समीक्षा के बाद अतिरिक्त गतिविधियों को चालू या बंद रखने का फैसला ले सकेंगी।कोरेना महामारी के चलते मेट्रो रेल सेवाएं मार्च में लॉकडाउन लागू होने से कुछ पहले से बंद चल रही हैं।
अब तक देश में जो गतिविधियां प्रतिबंधित हैं उनमें मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमा घर, तरण ताल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, सभागार व इसी तरह की अन्य जगहों पर प्रतिबंध लागू हैं। इसके अलावा, सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों व बड़े सम्मेलनों को अगले एक महीने तक प्रतिबंधित रखा जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox