मेयर मधु आजाद ने अधिकारियों के साथ किया सेक्टर 15 का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेयर मधु आजाद ने अधिकारियों के साथ किया सेक्टर 15 का दौरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद ने बुधवार को निगम पार्षद अश्विनी शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त जसप्रीत कौर, चीफ इंजीनियर टीएल शर्मा व कार्यकारी अभियंता देवेन्द्र भड़ाना सहित बागवानी शाखा के अधिकारियों के साथ सैक्टर-15 पार्ट-1 व पार्ट-2 क्षेत्र का दौरा किया।
यह सर्वे दोनों सैक्टरों के ग्रीन बैल्ट क्षेत्र को बेहतर रूप से विकसित करने तथा शहीद मेजर विकास यादव मार्ग को मॉडल रोड़ बनाने के लिए किया गया है। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा यहां पर साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, रंग-बिरंगे फूल आदि लगाए जाएंगे। साथ ही शहीद मेजर विकास यादव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। टीम ने बरसाती पानी की निकासी के प्रबंधों का भी जायजा लिया तथा स्लिम रोड़ आदि की संभावनाओं को भी देखा गया।
मेयर ने अधिकारियों से कहा कि सैक्टर-15 पार्ट-1 व पार्ट-2 की ग्रीन बैल्टों को बेहतर रूप से विकसित करें तथा यहां पर फूलों के पौधे लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा व सुंदर बनाएं। इसके साथ ही क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध करें। इसके अलावा, क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। मेयर ने कहा कि शहीद मेजर विकास यादव मार्ग पर शहीद मेजर विकास यादव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा सडक के दोनों और साइकिल ट्रैक, फुटपाथ एवं रंग-बिरंगे फूल लगाकर इसे सुंदर बनाया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox