राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई हस्तियों ने दी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई हस्तियों ने दी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई हस्तियों और विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री पासवान का गुरुवार शाम निधन हो गया था। पासवान के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को उनके गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार , भाकपा महासचिव डी राजा, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, हर्षवर्धन और अश्विनी चैबे सहित कई नेताओं ने पासवान के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। लोजपा नेता का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। रामविलास पासवान के पटना में होने वाले अंतिम संस्कार में पूरी कैबिनेट की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे। पासवान के पार्थिव शरीर को वायुसेना के विशेष विमान के जरिए पटना लाया जाएगा। इसमें परिवार के सदस्यों के साथ रविशंकर भी दोपहर दो बजे पहुंचेंगे। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार सुबह 10 गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोजपा नेता के निधन पर चिराग पासवान को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा, मुझे आपके पिता के निधन के बारे में पता चला। केंद्र सरकार में रामविलास पासवान जी एक अहम दलित चेहरा रहे। 2004 में मैंने यूपीए सरकार का नेतृत्व किया था, जिसका पासवान जी हिस्सा थे, मेरे पास उस समय की बहुत सी यादें हैं। वे जननेता थे और उनकी बहुत प्रसिद्धि थी। वे एक ऐसा नेता थे जो जिसके भी संपर्क में आते थे, वे उनसे प्यार और उनका सम्मान किया करते थे। उनके निधन से देश ने एक महान दलित नेता खो दिया है जो समाज के गरीब और दबे-कुचले वर्ग के लिए हमेशा खड़े रहे। मैं आपके और आपके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। भगवान आपको ये असीम दुख सहने की क्षमता दे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर लाया गया है। यहां केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सहित कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ले जाया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एम्स अस्पताल पहुंचे। 12 जनपथ पर केंद्रीय मंत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा, फिर पार्टी मुख्यालय ले जाया जाएगा।
रामविलास पासवान के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन, संसद भवन पर राष्ट्र ध्वज तिरंगे को आधा झुका दिया गया है। आज सुबह 10.30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox