वैश्विक दरों में मजबूती से बढ़ा सोना, चांदी भी उछली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वैश्विक दरों में मजबूती से बढ़ा सोना, चांदी भी उछली

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वैश्विक दरों में मजबूती के चलते आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर दिसंबर सोना वायदा 0.8 फीसदी बढ़कर 50,584 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, वहीं चांदी की वायदा कीमत 1.8 फीसदी बढ़कर 61605 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी में 0.17 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।
प्रोत्साहन पैकेज के मद्देनजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कांग्रेस के साथ बातचीत फिर से शुरू होने के बाद वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत बढ़ी। साथ ही कमजोर अमेरिकी डॉलर ने भी सोने का समर्थन किया। सोना हाजिर 0.3 फीसदी बढ़कर 1,898.31 डॉलर प्रति औंस हो गया। समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि ट्रेजरी सचिव स्टीवन मेनुचिन ने नैन्सी पेलोसी को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक व्यापक सहायता पैकेज पर समझौता चाहते हैं। डॉलर सूचकांक 0.2 फीसदी नीचे था। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा की दुर्बलता के खिलाफ एक बचाव के रूप में देखा जाता है।
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी बढ़कर 23.93 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.6 फीसदी बढ़कर 867.06 डॉलर और पैलेडियम 0.3 फीसदी बढ़कर 2,379.29 डॉलर हो गया।
सोना 2020 के पहले आठ महीनों में 30 फीसदी बढ़ा है, लेकिन सितंबर में डॉलर की बढ़त के साथ गति में कमी आई। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी चुनाव से पहले सोने के निचले स्तर पर बने रहने की संभावना है। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox