
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस की जेल बेल टीम ने दो कुख्यात वाहन चोरों को बिंदापुर में शांति नर्सिंग होम के पास से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से अभी हाल ही में चोरी की गई तीन स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में तीन मामले सुलझाने का भी दावा किया है।
पुलिस के अनुसार जिला की जेल बेल टीम को क्षेत्र में दो वाहन चोरों के घुमने की सूचना मिली थी जिस पर एसआई मनजीत के मार्ग निर्देशन में एएसआई महेश, सुरेन्द्र, सिपाही विनीत व दीपक को इन चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके तहत टीम ने आरोपियों के खिलाफ सूचना एकत्र की और फिर उन्हे पकड़ने के लिए महियाला रोड़ पर शांति नर्सिंग होम बिंदापुर में जाल बिछाकर नाकेबंदी कर दी। दोपहर करीब एक बजे सफेद स्कूटी पर दो लोग आये जिन्हे रोककर पूछताछ व जांच की गई तो पता चला की उक्त स्कूटी चोरी की है और डाबड़ी क्षेत्र से चुराई गई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ आरंभ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दो स्कूटी कलमा निवासी सहयोग विहार के सहयोग से अभी हाल ही में चुराई थी। पुलिस ने दोनो स्कूटियों को बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी अभिषेक पुत्र महेश कुमार निवासी शुक्र बाजार नजदीक नीलकंठ उत्तमनगर जो कि हाल ही में जेल से रिहा हुआ था और तीन वाहन चोरी के मामलों में पहले से शामिल है व अमित पुत्र बंसीदास निवासी उत्तम विहार से तीन मामलों का खुलासा हुआ है।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप