
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के अंतर्गत बिंदापुर थाना पुलिस ने एक कुख्यात वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी सन्नी पिछले काफी समय से क्षेत्र में वाहन चोरी व दूसरी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उस पर पहले भी वाहन चोरी व आपराधिक वारदातों के करीब 29 मामले दर्ज है। जिला पुलिस अधिकारी सन्नी की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रहे है। आरोपी से चोरी की दो स्कूटी बरामद की गई है।
आठ साल पहले यूपी से दिल्ली आया सन्नी अपनी नशे की आदत व गलत संगत के चलते एक कुख्यात वाहन चोर बन गया और नशे के लिए लगातार वाहन चोरी की वारदातो को अंजाम देता रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि आरोपी सन्नी पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांधी चैक पटरी मोहन गार्डन में रहता है। जबकि उसका स्थाई रूप से झांसी यूपी का रहने वाला है। उन्होने बताया कि आरोपी एक शातिर वाहन चोर है। जो अब तक 29 वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। शुक्रवार बिंदापुर थाना पुलिस की टीम जिसमें एएसआई महीपाल, हवलदार जितेन्द्र, विशाल, सिपाही नरेश व भानु प्रताप थे। उन्होने उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उन्होने बताया कि आरोपी ने एक मई को नजफगढ़-उत्तमनगर रोड़ नजदीक पीलर नंबर 703 से शाम को एक स्कूटी चोरी की थी जिसकी रिपोर्ट बिंदापुर थाने में मोहम्मद अनीश पुत्र मोहम्मद शरीफ ने कराई थी। एसएचओ सतीश कुमार व एसीपी डाबड़ी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया और टीम ने काफी मेहनत के बाद एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सन्नी को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपी से दो स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है ताकि और मामलोें का खुलासा हो सके। इसके अलावा अभी तक आरोपी से 2 मामलों का खुलासा हुआ है।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं