ISS मिशन के पायलट शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बोले– गगनयान को लेकर लोग मुझसे भी ज्यादा उत्साहित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ISS मिशन के पायलट शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बोले– गगनयान को लेकर लोग मुझसे भी ज्यादा उत्साहित

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एक्सिओम-4 मिशन के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच लंबी और सार्थक बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात का वीडियो मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर साझा किया।

गगनयान मिशन के लिए अनुभव बहुमूल्य
पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से कहा कि उनका अनुभव भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के लिए बेहद उपयोगी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारत को 40–50 अंतरिक्ष यात्रियों का एक मजबूत समूह चाहिए, ताकि देश के अंतरिक्ष अभियानों को नई दिशा मिल सके।

“जगह कम होती है और सामान महंगा होता है”
बातचीत के दौरान शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष जीवन की चुनौतियों को साझा किया। उन्होंने कहा “अंतरिक्ष स्टेशन पर खाना एक बड़ी चुनौती है। वहां जगह बहुत कम होती है और सामान बेहद महंगा। हम हमेशा कम से कम जगह में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी और पोषक तत्व पैक करने की कोशिश करते हैं। इसी को लेकर लगातार प्रयोग भी चल रहे हैं।”

गगनयान को लेकर वैश्विक उत्साह
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बताया कि वे जहां भी गए और जिनसे भी मिले, सभी लोग भारत के अंतरिक्ष अभियानों को लेकर बेहद उत्साहित नज़र आए। उन्होंने कहा—“कई लोग तो मुझसे भी ज्यादा गगनयान मिशन को लेकर उत्साहित थे। वे मुझसे बार-बार पूछते थे कि आपका मिशन कब शुरू हो रहा है।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox