
अनीशा चौहान/- भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव 2025के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA) ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह ऐलान 19अगस्त मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में विपक्षी दलों की एक बैठक के बाद किया। दूसरी तरफ, बीजेपी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना प्रत्याशी बनाया है।
कौन हैं जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी?
जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे सम्मानित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं। आंध्र प्रदेश में जन्मे रेड्डी ने अपने कानूनी करियर की शुरुआत वकील के रूप में की थी। रेड्डी ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में जज के रूप में लंबे समय तक सेवा दी। इसके बाद वे गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। 2006में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने 2011तक अपनी सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान, रेड्डी ने सामाजिक न्याय, मौलिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों में योगदान दिया।
मल्लिकार्जुन खरगे ने रेड्डी की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा ‘जस्टिस रेड्डी का चयन इसलिए किया गया क्योंकि वे संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। यह चुनाव लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई है।’ रेड्डी का चयन विपक्ष की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वे एक ऐसे उम्मीदवार को सामने लाना चाहते थे जो न केवल अनुभवी हो, बल्कि संवैधानिक और नैतिकता के प्रतीक के रूप में भी देखा जाए।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा