
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- संसद भवन में सोमवार, 18 अगस्त को INDIA गठबंधन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ महाभियोग चलाने की संभावना पर चर्चा हुई। गठबंधन के नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नियमों के तहत महाभियोग प्रस्ताव लाकर सीईसी को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने बताया कि अभी औपचारिक विचार नहीं हुआ है, लेकिन अगर हालात बने तो गठबंधन इस विकल्प को अपना सकता है।
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
इसी बीच, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत कई मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के चलते सोमवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के सिर्फ 5 मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का हमला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आयोग पहले छुपकर “वोट चोरी” कर रहा था, लेकिन अब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर यह काम खुलेआम किया जा रहा है। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान औरंगाबाद के रमेश चौक पर सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरते हैं और न ही चुनाव आयोग से।
2023 के कानून में बदलाव पर भी सवाल
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में कानून में बदलाव करके मुख्य निर्वाचन आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह नहीं चाहते थे कि वोट चोरी के मामलों में चुनाव आयोग पर कार्रवाई हो सके।
आयोग ने दी सफाई
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह समझ से बाहर है कि उनकी यात्रा से देश या प्रदेश को क्या लाभ होगा। आयोग ने साफ किया कि उसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को मतदान का अधिकार मिले और मृतकों या गैर-नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं। यही मांग विपक्ष ने भी की थी।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत