समूचे उत्तर भारत में लू का कहर, मौसम विभाग ने किया गर्मी का रेड अलर्ट जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

समूचे उत्तर भारत में लू का कहर, मौसम विभाग ने किया गर्मी का रेड अलर्ट जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नौतपा के चलते पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी के साथ-साथ लू का कहर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर भारत में भीषण गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ लोगों से घरों में रहने के निर्देश भी दिये है ताकि लोग लू के प्रकोप से बच सकें। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को घरों में रहने की एडवायजरी जारी की है।
                              एक तो कोरोना का प्रकोप और उस पर लू के कहर ने राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित समूचे उत्तर भारत के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। राजधानी में भीषण गर्मी और लू का कहर के चलते आज राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में पारा 46 या 47 डिग्री तक जा सकता है। यानी आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों की मुश्किलें और बढने वाली हैं। मंगलवार सुबह से ही गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। इससे पहले आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पडने की संभावना है जिससे लू के प्रकोप से राहत मिल सकती है।
                               वहीं राजस्थान के चुरू में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। सोमवार को राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहा जबकि पंजाब और हरियाणा में भी लोगों को गर्मी का प्रकोप सहना पड़ा। हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में प्रयागराज 46.3 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने बताया कि जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू का प्रकोप और बढ़ सकता है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के कारण 28 मई को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से घर में ही रहने और अधिक से अधिक पानी पीने की अपील की है ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox