
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गाजियाबाद/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश भर में कोरोना महामारी के चलते गाजियाबाद लाॅकडाउन के तहत गाजियाबाद साॅफ्ट बाॅल एसोसिएशन अपने खिलाड़ियों को आॅन लाईन प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। साथ ही एसोसिएशन के अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल ने लाॅक डाउन के तुरंत बाद साॅफ्ट बाॅल प्रतियोगिता की गतिविधियां सुचारू रूप से चलाने की घोषणा भी की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के महासचिव पंकज सिंह ने बताया कि जैसे कोरोना महामारी के चलते स्थिति सामान्य होगी वैसे ही तुरंत गाजियाबाद में साॅफ्ट बाॅल की गतिविधियां आरंभ हो जायेंगी। उन्होने बताया कि लाॅक डाउन के दौरान भी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में कोई कमी नही आई है। सभी खिलाड़ियों व सदस्यों को एसोसिएशन आनॅलाईन प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है ताकि खेल की तैयारियों को लेकर खिलाड़ियों का कोई नुकसान न हो। उन्होने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य देश में साॅफ्ट बाॅल खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देना है और इसके लिए विश्व स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है। ताकि उनके खिलाड़ी देश के साथ-साथ विदेश में भी देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होने आॅन लाईन कोचिंग देने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी