
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली से हरियाणा में फैल रहे कोरोना वायरस पर रोक लगाने के लिए हरियाणा सरकार ने दिल्ली से हरियाणा में काम करने वालों के खिलाफ अब सख्त रूख अपना लिया है। सरकार ने काॅरपोरेट के लिए अपनी नई गाईड लांईस जारी करते हुए कहा कि गुरुग्राम, बहादुरगढ़ व सोनीपत में नौकरी पर गए लोगों को वहीं रहना होगा और बाहर रह रहे लोगों को फिलहाल घरों से ही काम करना होगा।
हरियाणा सरकार के कड़े रुख के चलते दिल्ली वह दूसरे राज्यों से आवागमन होने की उम्मीद अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव बीएस कुंडू ने बुधवार को नई गाईड लाईंस जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए रोजाना आवागमन ठीक नहीं है। दिल्ली का असर हरियाणा के सीमावर्ती शहरों पर भी पड़ रहा है। जिसे देखते हुए सरकार ने आवागमन की इजाजत नही देने का फैसला लिया है। लेकिन साथ ही काॅरपोरेट की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी जिनकी कंपनियों व दफ्तरों के संचालन में अहम भूमिका है वह अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देते हुए सरल हरियाणा वेबसाइट से वन टाइम पास ले सकते हैं। लेकिन इसके बाद उन्हें कार्यस्थल पर क्वारंटाईन होकर रहना पड़ेगा। उन्हें आवागमन की छूट नहीं होगी। यहां बता दें कि दिल्ली से हरियाणा के बहादुरगढ़, झज्जर, गुड़गांव,सोनीपत व फरीदाबाद में यात्रा कर रहे लोगों के कारण इन जगहों पर कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैला है। जिसे देखते हुए सरकार ने एहतियातन यह कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!