दिल्ली में 11 मई से होंगी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में 11 मई से होंगी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में जहां कोरोना महामारी के कारण लाॅक डाउन के चलते बच्चों पढ़ाई पर जो असर पड़ा है उसे गर्मी की छुट्टियां रद्द कर पूरा करने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन लाॅक डाउन के बढ़ते कार्यकाल और बिमारी की तेजी के चलते यह संभावना अब खारिज हो गई है और शिक्षा निदेशालय ने सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। इसके तहत अब 11 मई से 30 जून तक दिल्ली में ग्रीष्मकालीन अवकाश होगा। हालांकि इस अवधि में सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित होती रहेंगी।
                                        इस संबंध में शिक्षा निदेशक विनय भूषण के मुताबिक ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नियमित ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन होता रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कक्षाऐं पूर्व निर्धारित समय व कार्यक्रम के तहत ही आयोजित होती रहेंगी। शिक्षा निदेशालय की तरफ से नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए मोबाइल में रोजाना एक गतिविधि भेजी जाती है जबकि 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए अंग्रेजी की ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है। इस तरह हैप्पीनेस कक्षाओं समेत कई तरह की और ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन भी निदेशालय की तरफ से किया जा रहा है। हालांकि लाॅक डाउन के कारण जितने दिन स्कूल बंद रहे थे उसकी भरपाई करने के लिए सरकार ग्रीष्म कालीन व शीतकालीन अवकाश खत्म करने की योजना बना रही थी। लेकिन दिल्ली में हालात अभी नही सुधरने के चलते और लाॅक डाउन के कार्यकाल के बढ़ने के कारण सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। अब दिल्ली में 11 मई से 30 जून तक सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox