
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- झज्जर जिले में बादली विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे नरेश प्रधान आज इंडियन नेशनल लोक दल में शामिल हो गए। अभय सिंह चैटाला ने पटका पहनाकर इंडियन नेशनल लोक दल में शामिल करने की घोषणा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे राजनीति में भटक गए थे, आज उनकी घर वापसी हुई है। उनके पिता और दादा सभी देवीलाल के सहयोगी रहे हैं। वह पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहेंगे। इस मौक पर इनेलो नेता अभय सिंह चैटाला ने उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाने का भी ऐलान कर दिया। वहीं बहादुरगढ़ से चुनाव लड़ चुके नवीन दलाल ने भी इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इसके अलावा प्रदेश भर से और लोगों ने भी इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर अभय सिंह चैटाला ने कहा कि मुद्दे तो बहुत है, इसके लिए उन्हें विधानसभा के स्तर की प्रतीक्षा है। उन्होने कहा कि भाजपा व जेजेपी किसानों को बर्बाद करने पर तुली है जिसके लिए वह प्रदेश स्तर पर संघर्ष करेंगे।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद