
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बायो-टेक्नोलॉजी (यूएसबीटी) ने हाल ही में ब्रिटेन के अनुसंधान और इनोवेषण के क्षेत्र में दक्षिण एशियाई नाइट्रोजन हब के लिए अनुसंधान कोष के तहत यू.के. में लगभग ढाई करोड़ की एक बहु प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान परियोजना हासिल की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए यूएसबीटी के प्रोफेसर एन रघुराम ने कहा कि यह परियोजना व अनुदान विश्वविद्यालय में शोध की संस्कृति को अवश्य ही बढ़ावा देगी। उन्होने कहा कि जहां तक अनुसंधान और इनोवेषण का संबंध है, यूएसबीटी विश्वविद्यालय के अग्रणी केंद्रों में से एक है और पूर्व में कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान अनुदान जीते हैं। विश्वविद्यालय के किसी भी विद्यालय को इतनी बड़ी रकम की अनुसंधान परियोजना यूएसबीटी को पहली बार प्रदान की गई है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”