नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में प्रतिष्ठित शगुन ज्वैलरी शाॅप पर शाम को 6 बजे के करीब दो बदमाशों ने 5 राउंड गोलियां चलाई। बदमाशों का गोली चलाने का मकसद किसी को हताहत करने की बजाये दूकान मालिक को सिर्फ डराने का था। ज्वैलरी शाॅप पर इस तरह से दिनदहाड़े चली गोलियों से पूरे बाजार में दहशत का माहौल बन गया हैं। अभी हाल ही में स्टेट बैंक सामने से भी कुछ बदमाशों ने गोली चलाकर 6.95 लाख रूपये लूट लिये थे हालांकि पुलिस ने उन अपराधियों को मात्र 30 घंटे मे पकड़ कर सलाखों के पीछे डाल दिया था। इस मामले में भी पुलिस का दावा है कि कल तक दोनो बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।
शगुन ज्वैलर्स के मालिक गौरव सिंघल ने बताया कि शाम 6 बजे के करीब दो लोग मोटर साईकिल पर आये थे। उन्होने पहले एक पर्ची दूकान में फेंकी और कहा कि अब एक फोन आयेगा जिसके अनुसार तुम्हे काम करना है वर्ना सभी को जान से मार देंगे। इसके बाद वह युवक बाहर निकल गया और बाहर जाकर उसने रिवाल्वर निकाली और ताबड़तोड़ 5 राउंड गोलियां दूकान पर चला दी। जिससे दूकान शीशा टूट गया। और जाते-जाते कहा कि हम जो कहते है वहीं करते हैं। शाॅप के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर जांच आरंभ कर दी है। और पर्ची को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि यह आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। पुलिस ने बताया कि पर्ची पर सचिन भान्जा व अक्षय पलड़िया तथा काला ग्रुप लिखा हुआ है। इसमे लिखाई इस तरह से लिखी है जैसे किसी कम पढ़े लिखे ने लिखी हो। जैसे सचिन बान्जा, अक्षय पलड़िया, काला गुरूप इस तरह से। पुलिस के अनुसार दो बदमाश थे। दोनो ने चेहरे ढ़क रखे थे। उनमें से एक बदमाश मोटरसाईकिल पर बैठा रहा और दूसरा उतरकर आया। उसने पहले दूकान में पर्ची फेंकी और फिर गोली चलाकर फरार हो गये। गोली बारी की इस घटना से दूकान व आसपास के लोग काफी दहशत में है। क्योंकि नजफगढ़ में एक बार फिर आपराधिक वारदात जोर पकड़ने लगी है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस