नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में आज सिर्फ 26 हजार एक्टिव केस होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि एक महीने पहले जहां अनुमान लगाया जा रहा था कि दिल्ली में 30 जून तक 60,000 एक्टिव केस होंगे, वहीं आज सिर्फ 26 हजार एक्टिव केस ही हैं। उन्होंने कहा कि सभी की एकजुटता और मेहनत से अब दिल्ली की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
केजरीवाल ने शुरुआत में बताया कि, केंद्र सरकार की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 30 जून तक कोरोना के 1 लाख केस और लगभग 60,000 सक्रिय मामले होने का अनुमान था। दिल्ली में आज (1 जुलाई) को कोरोना वायरस के सिर्फ 26,000 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने आगे कहा कि, इस समय दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना वायरस के 5,800 मरीज हैं। एक हफ्ता पहले 6,250 मरीज थे। दिल्ली में मरीजों की संख्या बढ़ने की बजाय कम होती जा रही है। अब तक दिल्ली में कोरोना के कुल 87,000 मामले आए हैं, जिसमें से 58,000 मरीज ठीक हो गए। केजरीवाल ने आगे बताया कि, 23 जून को दिल्ली में कोरोना वायरस के करीब 4,000 केस आए थे, कल करीब 2,200 मामले आए हैं। पिछले एक हफ्ते में कोरोना वायरस के रोज आने वाले केस आधे नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, पहले दिल्ली में 100 लोगों का कोरोना टेस्ट करते थे तो उसमें से 31 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए जाते थे। अब 100 लोगों के टेस्ट में केवल 13 कोरोना के मरीज ही पॉजिटिव आ रहे हैं। जोकि एक स्थिति के सुधार का साफ संकेत है। उन्होने इसके लिए सभी के एकजुट होकर प्रयास करने को श्रेय दिया है। उनका कहना है कि यही स्थिति कायम रही तो दिल्ली जल्द कोरोना पर विजय पा लेगी।


More Stories
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर