नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – राजस्थान में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपनियों पर ED की टीम ने छापेमारी की है। दिल्ली से आई ED की कई टीमों ने कोटपूतली और बहरोड़ में कार्रवाई की। कुछ दिन पहले भी आयकर विभाग की छापेमारी हुई थी। आपको बता दें कि कोटपूतली से विधायक राजेंद्र यादव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं। आयकर विभाग की टीमों को राजेंद्र यादव के किच्छा स्थित पैतृक घर और फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान नकदी और आभूषण मिले थे।
CM गहलोत के करीबी मंत्री मुश्किल में!
आभूषण तौलने के लिए तराजू और जौहरी बुलाए गए। हालांकि, आयकर विभाग ने छापेमारी के सिलसिले में सामने आई जानकारी नहीं दी। माना जा रहा था कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई मिड-डे मील की फंडिंग और सप्लाई में अनियमितता से जुड़ी शिकायतों पर की गई है। कार्रवाई में आयकर विभाग के 20 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपनियों पर कार्रवाई
सुरक्षा के मद्देनजर घर और फैक्ट्री पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस बार ED की कार्रवाई जारी है। माना जा रहा है कि गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपनियों पर छापेमारी पूरी होने के बाद जानकारी सामने आ जाएगी। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। कंपनियों में लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस