छावला पुलिस ने एक स्नेचर व वाहन चोर पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला पुलिस ने एक स्नेचर व वाहन चोर पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के अंतर्गत छावला थाना पुलिस ने जांच के दौरान एक वाहन चोर व स्नेचर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की एक सैट्रों कार व एक मोबाईल फोन बरामद किया है।
                            इस संबंध में पुलिस ने बताया कि डब्बृ चैक पर पर पुलिस पार्टी वाहन जांच के साथ-साथ लोगों को मास्क व सैनिटाइजेशन के बारे में बता रही थी तभी हवलदार दिनेश व सिपाही मुकुल व राकेश को एक गुप्त सूचना मिली की 15 मई को जो फोन छीना गया था उसका आरोपी डब्बु चैक से ही गुजरने वाला है। टीम ने यह सूचना अपने आला अधिकारियों को दी। जिसपर एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा व एसीपी अशोक त्यागी ने एक योजना के तहत कार्यवाही आरंभ की और पुलिस बल को तैनात किया। करीब शाम पांच बजे एक सैट्रों कार आई। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा दिया तो वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे काबू में कर लिया। और जब उससे पूछताछ की तो पता चला की यह कार चोरी की है। पुलिस ने एक मोबाईल फोन भी बरामद किया जो उसने 15 मई को लूटा था। जिसकी रिपोर्ट छावला थाने में रामनारायण पुत्र चन्द्रदेव के नाम से दर्ज है। आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र प्रेमनाथ निवासी झुग्गी, गोयला डेरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी से 4 स्नेचिंग के मामलों का खुलासा हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox