नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आज ऋषिकेश-धरासू हाइवे पर चंबा कस्बे के नीचे सड़क मार्ग पर 440 मीटर लंबी सुरंग का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया. यह सुरंग बीआरओ ने खोदी है। इसकी लम्बाई 440 मीटर है।
बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) द्वारा ने यह सुरंग तैयार की गयी है। इस टनल का आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा इस सुरंग के शुरू हो जाने से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) टीम ने चार धाम परियोजना में एक बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश-धरासू सड़क राजमार्ग (एनएच 94) पर व्यस्त चंबा शहर के नीचे 440 मीटर लंबी सुरंग की सफलतापूर्वक खुदाई की है। जिससे अब चारधाम की यात्रा और आसान हो गई है।

वहीँ यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (छपजपद ळंकांतप) ने एक ट्वीट में दी. उन्होंने लिखा कि ष्यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) टीम ने चारधाम परियोजना में एक बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने ऋषिकेश-धरासू सड़क राजमार्ग (एनएच 94) पर व्यस्त चंबा शहर के नीचे 440 मीटर लंबी सुरंग को सफलतापूर्वक खोदा है. गडकरी ने कहा, श्भविष्य में भीड़ और चंबा शहर की दूरी को कम करने और इन क्षेत्रों में सड़कों के विकास से चारधाम यात्रा पर यत्रियों के आवागमन में आसानी होगी और आर्थिक समृद्धि आएगी। इस वैश्विक महामारी के बीच पूरी बीआरओ टीम को राष्ट्र निर्माण में उनके असाधारण पराक्रम के लिए मैं बधाई देता हूं.।
इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है चार धाम ऑल वेदर रोड पर इस टनल के बनने से न केवल गंगोत्री, यमुनोत्री का सफर आसान होगा, बल्कि चंबा को जाम से मुक्ति भी मिलेगी। मैं इस सफलता के लिए प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय मंत्री गडकरी जी व बीआरओ के सभी अधिकारियों, इंजीनियर्स व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं।
यहा बता दें कि यह सुरंग ऋषिकेश जब आप जायेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री हाइवे पर पड़ती है. लोगों को इस सुरंग बनने से और जल्दी पहुँचने में मदद मिलेगी. टिहरी क्षेत्र के लाखों लोगों को और पर्यटकों को जाने में आसानी होगी। वहीँ दूसरी तरफ छार धाम यात्रा करने वालों को भी इस सुरंग से काफी फायदा होगा। चारधाम यात्रा में आल वेदररोड प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। आल वेदर रोड बनने से लोगों को आने जाने में काफी आसानी हो रही है अभी थोड़ा बहुत काम बाकी है. जल्द वह भी पूरा होने जा रहा है।


More Stories
आर्यन खान की वेब सीरीज पर फरीदा जलाल की बेबाक राय, क्या बोलीं जाने ?
ग्रहों के खास योग से बदलेगा इन 12 राशियों का भाग्य
जेल में बंद किन्नरों की स्वास्थ्य रिपोर्ट से हड़कंप, सीएम कार्यालय ने दिया अलर्ट
अखंड ज्योति शताब्दी समारोह में अमित शाह का बड़ा बयान
सहारनपुर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई चौंकाने वाले राज
किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़ फिर तेज, पांचवें दिन भी जारी तलाशी अभियान