प्रेरणा बस्ती से छावला पुलिस ने 139 पव्वों के साथ महिला को पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रेरणा बस्ती से छावला पुलिस ने 139 पव्वों के साथ महिला को पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अवैध शराब बेचने के आरोप में छावला थाना की पुलिस टीम ने एक महिला को रेवला खानपुर की प्रेरणा बस्ती से 139 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी अवैध शराब की तस्करी के 12 मामले दर्ज है। पुलिस महिला तस्कर से पूछताछ कर रही है।.
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा के अनुसार, छावला थाना एसएचओ ज्ञानेंद्र राणा की देखरेख में कॉन्स्टेबल प्रदीप जब गश्त के दौरान पपरावट चैक पर पहुंचा तो उसे एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला रेवला खानपुर की प्रेरणा बस्ती में चोरी छिपे शराब बेच रही है। इस पर कॉन्स्टेबल ने मौके पर पहुंचकर महिला को रंगे हाथो पकड़ लिया और जब उसके पास से मिले प्लास्टिक बैग की तलाशी ली गई तो उसमे से 139 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। इसकी सूचना पुलिस स्टेशन में दी गई जिसके बाद हेड कॉन्स्टेबल विनय और कॉन्स्टेबल पूनम ने मौके पर पहुंचकर एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, महिला पर 12 मामले पहले से ही दर्ज है और वह एक बीसी भी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox