सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने हवाई फायरिंग करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने हवाई फायरिंग करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट थाना पुलिस के चांदनी महल पुलिस ने तुर्कमान गेट क्षेत्र में हवाई फायरिंग के मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों से भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किये है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 03 जिंदा राउंड के साथ एक पिस्टल और 4 लाइव राउंड के साथ 2 देसी कट्टा बरामद किए गए।
इस संबंध में डीसीपी संजय भाटिया, ने बताया कि 8 सितंबर को एक मामला आर्म्स एक्ट के तहत थाना चांदनी महल में मो.असलम उम्र 35 वर्ष के बयान पर दर्ज किया गया था। तदनुसार, आरिफ, तुर्कमान गेट जिसने एक ही दिन में 2 राउंड हवाई फायर किए थे। और उसके कब्जे से 7 जिंदा राउंड के साथ एक पिस्तौल बरामद की गई थी। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उन्होंने यह हथियार ट्रांस यमुना, मंडोली इलाके के एक व्यक्ति मोनू से खरीदीे थी। टीम ने कार्यवाही करते हुए मोनू को गिरफ्तार करने के लिए उपरोक्त हथियारों के आपूर्तिकर्ता का पता लगाने का काम एसएचओ चांदनी महल को सौंपा गया। उसी के दिशा निर्देश पर गुप्त सूचनाकर्ताओं को मोनू के ठिकाने का पता लगाने के लिए एक समर्पित टीम के साथ तैनात किया गया। काफी प्रयासों के बाद आखिकार मोनू के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। तुरंत इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, समर्पित पुलिस कर्मियों की एक टीम, एसआई मोहित, पवन, एएसआई राकेश, बजरंग, हैडकांस्टेबल अनुज, कांस्टेबल मुकेश, नरेश, रूपलाल, इंद्राज, देवेंद्र, ऋषि, हरफूल, रणजीत, सुरेश और महिला कॉन्स्टेबल शिवानी ने इंस्पेक्टर बिनोद कुमार सिंह एसएचओ चांदनी महल के नेर्तत्व में और एसीपी वीर सिंह के मार्गदर्शन में। इस मामले को सुलझाने के लिए टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम को 5 टीमों में विभाजित किया गया और मंडोली इलाके में एक छापेमारी की गई जहां से मोनू को पकड़ा गया, उसके कब्जे से 03 जिंदा राउंड के साथ एक पिस्तौल बरामद की गई। आरोपी मोनू से जानकारी मिलने के बाद टीम ने सीनियर अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद अन्य आरोपियों हरदेव को पकड़ने के लिए पलवल के लिए प्रस्थान किया। होडल से हरदेव को पकड़ा गया और उसके कब्जे से 02 लाइव राउंड के साथ एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद तीसरे व्यक्ति साहिल को भी नंद नगरी डिपो से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 2 लाइव राउंड वाला देसी कट्टा भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोनू गिरि, उम्र 23 वर्ष, प्रताप नगर, हर्ष विहार, दिल्ली, हरदेव उम्र 22 वर्ष रणजीत कॉलोनी, घुलवाना, होडल, पलवल हरियाणा और साहिल उम्र 22 वर्ष गांधी शिविर श्रीनिवास पुरी, दक्षिणी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आरोपियों से और मामलो का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox