नजफगढ़ पुलिस ने पकड़े दो कुख्यात लुटेरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने पकड़े दो कुख्यात लुटेरे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने रोको-टोको अभियान के दौरान दो कुख्यात लुटेरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उन्हे उनकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा। आरोपियों से एक बटनदार चाकू व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि हवलदार सीताराम, सिपाही भूदेव व रूपेन्द्र ने एंटी स्नेचिंग पीकेट पर जांच के दौरान दो संदिग्ध अपराघियों को पकड़ा है। उन्होने कहा कि अपराधों को रोकन व अपराधियों पर सिकंजा कसने के लिए पुलिस कई तरह से काम कर रही है। इसमें रोको-टोको अभियान से पुलिस को काफी सफलता मिल रही है। मंगलवार को नजफगढ़ पुलिस टीम ने आरोपी बलराज उर्फ डांगी पुत्रि राजाराम निवासी दीनपुर एक्सटेंशन व ओमकार उर्फ विक्की पुत्र हेमन्त कुमार निवासी शिव मंदिर वाली गली, कृष्णा कालोनी गोपाल नगर नजफगढ़ को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बलराज पर पहले से लूट के 19 मामले दर्ज है और वह छावला थाने का बीसी भी है। वहीं आरोपी ओमकार एक नशे का आदी है। और उस पर 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox