
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारतीय धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के कृष्णा जी ने 65+ आयु वर्ग में दो स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में 27:01:00 समय के साथ रजत पदक और 2000 मीटर स्टीपलचेज़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कृष्णा जी का यह प्रदर्शन साबित करता है कि उम्र कभी बाधा नहीं होती, यदि जज़्बा, मेहनत और अनुशासन साथ हो।

टीम इंडिया में BRG के अन्य धावकों ने भी किया योगदान
राष्ट्रीय और राज्य स्तर के चयन के बाद राजेश स्वामी, रोहतास, नरेंद्र जांगड़ा, मुकेश दहिया, ममता सिंह और गुलाब सिंह ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। इन सभी धावकों ने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण से भारतीय तिरंगे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऊँचा उठाने में अहम भूमिका निभाई।
BRG: फिटनेस और अनुशासन की मिसाल
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) ने पिछले वर्षों में फिटनेस, रनिंग और हेल्थ कल्चर को नई पहचान दी है। संस्थापक दीपक छिल्लर के नेतृत्व में यह ग्रुप आज सैकड़ों धावकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। BRG के धावकों का एशिया स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना और मेडल जीतना इस बात का प्रमाण है कि छोटे शहर से भी अंतरराष्ट्रीय एथलीट तैयार हो सकते हैं।

प्रेरणादायक संदेश- टीम BRG
टीम BRG का कहना है:
“हमारे लिए यह गर्व का क्षण है कि हमारे धावक भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लगातार मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ दौड़ना नहीं, बल्कि समाज में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली की भावना जगाना है।”





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,