BJP ने 21 उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट की जारी, दो मुस्लिम प्रत्याशियों को दिया टिकट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

BJP ने 21 उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट की जारी, दो मुस्लिम प्रत्याशियों को दिया टिकट

मानसी शर्मा /-  हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो पर है। इस बीच भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 21 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। भाजपा ने इन 21 में से 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है।भाजपा ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। गनौर से मौजूदा विधायक निर्मल रानी को टिकट नहीं दिया गया है। वहीं, सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली सीट जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। बता दें, भाजपा ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। जिसके बाद बड़े स्तर पर नाराजगी सामने आई थी। कई नेताओं को टिकट नहीं मिलने के कारण दूसरे पार्टी में भी शामिल होने की तस्वीर सामने आई थी।  

इन लोगों को मिला टिकट

पार्टी ने नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान, पुंडरी से सतपाल जाम्बा, असंध से योगेंद्र राणा, गनौर से देवेंद्र कौशिक, राई से कृष्णा गहलावत, बरोदा से प्रदीप सांगवान, जुलाना से कैप्टन योगेश बेरागी, नरवाना से कुष्ण कुमार बेदी को टिकट दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने दो मुसलमानों को भी टिकट दिया है। पार्टी ने फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से नसीम अहमद और पुन्हाना विधानसभा सीट से ऐजाज खान को टिकट दिया है। इसके अलावा पेहोवा सीट से विरोध के कारण कंवलजीत सिंह अजराना ने टिकट वापस कर दिया था। जिसके बाद भाजपा ने वहां से जय भगवान शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।  

6 विधायकों टिकट कटा

भाजपा ने जिन 21 सीटों पर उम्मीदवारप घोषित किए हैं, उनमें 6 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। जिसमें निर्मल रानी, मोहन बड़ौली, सत्य प्रकाश, सीमा त्रिखा, प्रवीण डागर और जगदीश नागर का टिकट काट दिया है। हालांकि, इस लिस्ट में कई चहरों पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताया है। पहली लिस्ट में भी भीजपा ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटा था। उनमें से कई ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया तो कईयो ने अन्य पार्टी में शामिल होकर चुनावी मौदान में आ गए। हालांकि, नाराज नेताओं को खुद सीएम सैनी मनाने में जुटे हुए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox